मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘एनकेबी टाइम्स’ का शुभारंभ, कहा—निष्पक्ष पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र का आधार

0 254,749

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी (रामपुर रोड) स्थित विंटेज ग्रीन में ‘एनकेबी टाइम्स’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता बेहद जरूरी है। पत्रकारिता जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की आवाज उठाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संस्थान जनसरोकारों को प्रमुखता देगा।

Advertisement ( विज्ञापन )

​कार्यक्रम में ‘सबके राम’ की अवधारणा पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम संपूर्ण मानवता के प्रेरणास्रोत हैं और उनका जीवन त्याग, संयम व कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। यह भाव समाज को एकता और सांस्कृतिक सद्भाव के सूत्र में बांधता है।

​समारोह में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, राजेश शुक्ला, कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित कई जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!