एमडीडीए का कड़ा एक्शन: डोईवाला में 65 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, दो प्रतिष्ठान सील

0 264,893

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और बिना अनुमति निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सोमवार को प्राधिकरण की टीम ने डोईवाला क्षेत्र के घिसरपट्टी, बुल्लावाला मार्ग, कुड़कावाला और काम्बोज कॉलोनी सहित पांच स्थानों पर बुलडोजर चलाकर करीब 60 से 65 बीघा जमीन पर बिना स्वीकृत ले-आउट के की जा रही अनधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक निर्माणों पर शिकंजा कसते हुए मैगी प्वाइंट स्थित जगदीश चौहान के अवैध निर्माण और पुरुकुल रोड पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बनाए जा रहे ‘ईडन वेलनेस एंड हॉस्पिटेलिटी’ प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया।

​एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने स्पष्ट किया कि शहर में सुनियोजित विकास के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि बिना स्वीकृत ले-आउट वाली जमीन न खरीदें और निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही करें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!