सुरक्षित बचपन अभियान: देहरादून में 60 हजार छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार व सुरक्षा पर किया गया जागरूक

0 244,799

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), देहरादून द्वारा 26 से 31 अक्टूबर तक चलाए गए ‘सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान’ के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में करीब 60,000 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। नालसा और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों का नेतृत्व न्यायिक अधिकारियों ने किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​शिविरों में विद्यार्थियों को बाल संरक्षण, पॉक्सो (POCSO) एक्ट, साइबर सुरक्षा, ‘गुड टच और बैड टच’ की पहचान तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क कानूनी सहायता हेल्पलाइन 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के प्रति भी जागरूक किया गया।

​डीएलएसए सचिव सीमा डूंगराकोटी ने कहा कि सुरक्षित बचपन ही सशक्त भविष्य की आधारशिला है। बच्चों को बिना झिझक शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में बाल कल्याण समिति, पुलिस और शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!