उत्तराखंड के 15 एससी-एसटी छात्रावास बनेंगे हाईटेक: डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी की मिलेगी सुविधा

0 253,671

उत्तराखंड के अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए समाज कल्याण विभाग ने विशेष पहल की है। पहले चरण में प्रदेश के 15 एससी-एसटी छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम, आधुनिक लाइब्रेरी और रीडिंग रूम स्थापित किए जाएंगे।

Advertisement ( विज्ञापन )

​सचिव समाज कल्याण डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी के अनुसार, इन छात्रावासों को एलईडी स्क्रीन, लैपटॉप, वाई-फाई और हाईस्पीड इंटरनेट से लैस किया जाएगा। पुस्तकालयों में पाठ्यक्रम की किताबों के साथ यूपीएससी, यूकेपीएससी, एसएससी और बैंकिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी।

​इस योजना का लाभ छात्रावास के छात्रों के अलावा आसपास के ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी मिलेगा। विभाग का मुख्य उद्देश्य छात्रावासों को सिर्फ आवासीय परिसर न रखकर, उन्हें डिजिटल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के उत्कृष्ट अध्ययन केंद्रों के रूप में विकसित करना है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!