आशारोड़ी मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लीड एजेंसी ने किया स्थलीय निरीक्षण

0 258,892

उत्तराखंड के संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा की अध्यक्षता में 06 अक्टूबर 2024 को अधिकारियों के संयुक्त जांच दल ने आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास हुए सड़क हादसे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई और जेपीआरआई के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Advertisement ( विज्ञापन )

​टीम ने डाटकाली टनल से आशारोड़ी तक नवनिर्मित मार्ग का मुआयना किया, जहाँ लगातार हादसे हो रहे हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि अधिकतर दुर्घटनाएं सुबह के समय भारी वाहनों के कारण हो रही हैं। एनएचएआई ने बताया कि इस क्षेत्र का सुरक्षा ऑडिट सीआरआरआई से कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर दीर्घकालिक कदम उठाए जाएंगे।

​जांच दल ने दुर्घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने हेतु मुख्य सुझाव दिए:

• ​वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए 2 किमी के दायरे में कम से कम दो जगह जिग-जैग बैरिकेडिंग।

• ​मार्ग पर 2–3 डिजिटल स्पीड डिस्प्ले बोर्ड लगाना और स्मार्ट सिटी बोर्ड को शिफ्ट करना।

• ​दृश्यता सुधारने के लिए झाड़ियों व पेड़ों की छंटाई (लॉपिंग)।

• ​ढलान और गति नियंत्रण से संबंधित चेतावनी बोर्ड लगाना।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!