धामी सरकार: व्यापारी सम्मेलन में आठ बड़ी घोषणाएं

0 274,779

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए व्यापारियों को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के हित में 8 प्रमुख घोषणाएं कीं:

1. ​आपदा प्रभावित व्यापारियों को नियमानुसार राहत।

2. ​राज्य व जिला स्तर पर ‘उद्योग मित्र समितियों’ का पुनर्गठन।

3. ​जीएसटी दुर्घटना बीमा का व्यापक प्रचार-प्रसार।

4. ​पर्यटन व्यवसाय के पंजीकरण हेतु सिंगल विंडो व्यवस्था।

5. ​होमस्टे सुविधाओं का विस्तार।

6. ​चारधाम यात्रा मार्गों पर पार्किंग विकास।

7. ​बाजारों से जुड़े मार्गों पर सड़क व नाली निर्माण को प्राथमिकता।

8. ​व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पंजीकृत श्रमिकों को कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ।

​सीएम ने बताया कि 26 विभागों की 206 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। साथ ही स्टार्टअप नीति, 200 करोड़ के वेंचर फंड और पर्वतीय क्षेत्रों में औद्योगिक पार्कों से निवेश को गति दी जा रही है। कार्यक्रम में स्मारिका विमोचन और व्यापारी प्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!