इस साल सावन महीना रहेगा कई प्रकार से खास ,पढ़िए पूरी खबर

0 81

लक्सर :सावन महीना 4 जुलाई यानी कल से प्रारंभ हो रहा है।इस साल सावन का महीना कई प्रकार से खास होगा। अबकी बार 19 वर्ष बाद सावन का महीना 30 दिन का ना हो कर 59 दिन का होगा।

दूसरा इस बार सावन मास का प्रारंभ इंद्र योग में हो रहा है। जो भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करने वाला और कार्य सिद्धि करने वाला होगा।

सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करना विशेष फल देने वाला होता है। क्योंकि इस महीने भगवान शिव गंगा के निकट यानी हरिद्वार तीर्थ में विराजते हैं।

गंगा के जल तथा कांवड़ के जल से भगवान शिव का अभिषेक करने से अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है भगवान शिव को जल धारा सर्वाधिक प्रिय है।

 

 

जो भी व्यक्ति सावन मास में भगवान शिव का कांवड़ के जल से अभिषेक करता है उसे धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

आचार्य पंवन शर्मा ने बताया कि इस साल सावन मास खास होगा। एक सावन मास दो महीने का होगा, दूसरा इसका प्रारंभ इंद्रा योग में होगा और तीसरा इस बार शिवरात्रि और रक्षाबंधन में डेढ़ माह का अंतर हो जाएगा।

साथ ही  इस साल शिव भक्तों को भगवान शिव की पूजा के लिए आठ सोमवार मिलेंगे। यह भी अपने आप में एक अद्भुत संयोग है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.