तकनीकी शिक्षा विभाग: युवाओं के लिए रोजगार मेले

0 273,479

उत्तराखंड के तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेशभर के 10,000 बेरोजगार युवाओं को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विशेष रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर विभागीय समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisement ( विज्ञापन )

​योजना के तहत गढ़वाल मंडल में श्रीनगर व देहरादून तथा कुमाऊं मंडल में काशीपुर व अल्मोड़ा में चार बड़े रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में पॉलीटेक्निक, आईटीआई, इंजीनियरिंग कॉलेजों और विद्यालयी शिक्षा के तहत व्यावसायिक कोर्स कर चुके छात्र-छात्राओं के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं को भी निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इन मेलों में तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा और कौशल विकास विभाग भी सहभागिता करेंगे।

​इसके अलावा, बैठक में सभी विभागों के मुख्यालयों में मीडिया सेल के गठन का भी निर्णय लिया गया है। इस सेल में आईटी में दक्ष तीन कार्मिकों को नियुक्त किया जाएगा, जिनका मुख्य कार्य सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना होगा। बैठक में सचिव उच्च शिक्षा बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम और सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ. रंजीत सिन्हा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!