देहरादून में एफडीए का बड़ा अभियान: दूध-पनीर समेत खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे, तीन रेस्टोरेंट बंद

0 264,786

राजधानी देहरादून में दूध, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने व्यापक अभियान चलाया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडे के सख्त निर्देशों के बाद विभागीय टीमों ने शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और दुग्ध प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​अभियान के दौरान अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में होटल मधुवन, जेएसआर और सरोवर पोर्टिको के किचन व स्टोर की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान होटल मधुवन में पैक्ड इमली की लेबलिंग मानकों के अनुरूप न मिलने पर निर्माता को नोटिस जारी किया गया, साथ ही तैयार दाल और चीज के नमूने भी लिए गए। राजपुर रोड और अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं और भारी गंदगी मिलने पर राजीव पुत्र श्री दरवारी लाल, गढ़वाल भोजनालय और लजीज काठी रोल नामक तीन रेस्टोरेंटों को मौके पर ही बंद करा दिया गया।

​इसके अलावा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह के नेतृत्व में नेहरू ग्राम और छह नंबर पुलिया क्षेत्र के दुग्ध प्रतिष्ठानों से दूध और पनीर के संदेहजनक नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की शुद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और मिलावट करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस पूरी कार्रवाई के दौरान गढ़वाल मंडल के उपायुक्त राजेंद्र रावत और सहायक आयुक्त मनीष सयाना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!