कूड़ा बीनने वाली महिला फर्राटेदार इंग्लिश बोलती है

0 21
[rs_special_text tag=”div” align=”left” font_weight=”700″ font_size=”20px” line_height=”1.5em” font_color=”#0a0a0a”]Story Highlights[/rs_special_text][rs_space lg_device=”10″ md_device=”” sm_device=”” xs_device=””][rs_special_text tag=”div” align=”left” font_weight=”700″ font_size=”16px” line_height=”1.5em” font_color=”#666666″]

  • इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेंगलुरु का वीडियो वायरल हो रहा है

[/rs_special_text][rs_space lg_device=”5″ md_device=”” sm_device=”” xs_device=””][rs_special_text tag=”div” align=”left” font_weight=”700″ font_size=”16px” line_height=”1.5em” font_color=”#666666″]

  • कूड़ा बीनने वाली एक महिला फर्राटेदार इंग्लिश बोलती हुई दिख रही है।

[/rs_special_text]

जो दिखता है वो होता नहीं है और जो होता है, वो अक्सर दिखता नहीं है। ये गोलमाल कहावत आपने कई बार सुनी होगी। कई बार लोगो को देखकर अंदाजा नहीं हो पाता है कि उनके अंदर क्या हुनर छिपा है। इसलिए कहा जाता है कि सिर्फ देखकर किसी के बारे में धारणा नहीं बनानी चाहिए। लोग सोच भी नहीं सकते कि सड़क पर कचरा बीनने वाली औऱत इतनी शानदार अंग्रेजी बोल सकती है कि सुनकर ही लोगों की जुबान अटक जाए।

[rs_space lg_device=”30″ md_device=”” sm_device=”” xs_device=””]

इन दिनों सोशल मीडिया पर बेंगलुरु का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कूड़ा बीनने वाली महिला फर्राटेदार इंग्लिश बोलती हुई दिख रही है। इस वीडियो में महिला को देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि वह इतनी अच्छी इंग्लिश बोल लेती है। वीडियो वायरल होते ही ये महिला इंटरनेट की दुनिया पर छा गई है।

[rs_space lg_device=”30″ md_device=”” sm_device=”” xs_device=””]

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कूड़ा बीनने वाली महिला नजर आ रही है। वीडियो में ये महिला बताती है कि उसने 7 सालों तक जापान में काम किया है। सात साल तक वो जापान में एक घर में केयर टेकर का काम करती थी। जब लोगों को उसकी जरूरत नहीं पड़ी तो घर वालों ने उसे जापान से वापस भारत भेज दिया। भारत में कोई काम नहीं मिलने पर वह सड़क किनारे से कूड़ा उठाकर बेचकर पैसा कमाने लगी। इससे वह अपना गुजारा करती है।

[rs_space lg_device=”30″ md_device=”” sm_device=”” xs_device=””]

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को itmeshachinaheggar नामक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि सड़क से गुजरते समय उसकी मुलाकात इस महिला से हुई जो सड़क पर प्लास्टिक इकट्ठा कर रही थीं। जब दोनों ने बात करना शुरू किया, तो कचरा उठाने वाली महिला फर्राटेदार इंग्लिश बोलना शुरू कर दी। उसने अंग्रेजी में ही अपने बारे में कई बातें बताईं। शख्स ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया लेकिन महिला का नाम नहीं पूछ पाया।

[rs_space lg_device=”30″ md_device=”” sm_device=”” xs_device=””][rs_gallery_showcase images=”61,63,67″][rs_space lg_device=”20″ md_device=”” sm_device=”” xs_device=””]

https://www.instagram.com/p/CSazoZ8HelD/

[rs_space lg_device=”30″ md_device=”” sm_device=”” xs_device=””][rs_video_block video_url=”https://www.youtube.com/embed/rctJi8bMRBo”][rs_space lg_device=”30″ md_device=”” sm_device=”” xs_device=””]

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। यहां तक कि कुछ लोगों ने महिला की मदद करने की इच्छा भी जाहिर की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.