अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर

0 254,894

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने सरस्वती विहार, अजबपुर कला में नौटियाल एवं कटियार द्वारा लगभग आठ बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​संयुक्त सचिव प्रत्यूष सिंह के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान अवैध विकास कार्यों को हटाया गया और मौके पर चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया। यह कार्रवाई सहायक अभियंता निशांत कुकरेती और अवर अभियंता जयदीप राणा की मौजूदगी में संपन्न हुई।

​अधिकारियों की अपील और चेतावनी:

• ​उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि सुव्यवस्थित शहरी विकास प्राधिकरण की प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

• ​सचिव मोहन सिंह बर्निया ने चेतावनी दी कि अवैध प्लॉटिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

​प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी जीवनभर की जमा पूंजी को जोखिम में न डालें। किसी भी भूखंड या संपत्ति को खरीदने से पहले एमडीडीए से उसकी वैधानिक स्थिति और ले-आउट स्वीकृति की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में कानूनी या आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!