नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने मेयर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंट

0 264,894

नगर निगम देहरादून के नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने मंगलवार को मेयर सौरभ थपलियाल से नगर निगम कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच शहर की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता सर्वेक्षण और विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मेयर सौरभ थपलियाल ने बैठक में स्पष्ट किया कि नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में देहरादून की रैंकिंग को सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही, शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी और पार्षद समन्वय व टीम भावना के साथ मिलकर काम करेंगे।

​मुलाकात के दौरान नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने मेयर सौरभ थपलियाल को पुष्पगुच्छ भेंट किया। दोनों अधिकारियों ने नगर निगम की आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया, जिससे विकास कार्यों को और गति दी जा सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!