मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, सुनीं जनसमस्याएं

0 255,890

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने खटीमा दौरे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि दी और आम जनता से मुलाकात की।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्यमंत्री ने पंजाबी कॉलोनी निवासी स्वर्गीय विवेक रघुवंशी, टनकपुर रोड निवासी स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह चुफाल और राजेंद्र नगर निवासी स्वर्गीय प्रकाश रावत के आवास पर जाकर उनके शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

​जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण:

​इसके बाद मुख्यमंत्री ने टीडीसी अस्थाई हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध और त्वरित समाधान करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समय पर निराकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

​इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति और उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!