
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर सनातन परंपराओं, राष्ट्रीय नायकों और दिवंगत परिजनों के अपमान का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के बाद अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वर्गीय पिता के पवित्र श्राद्ध पर सवाल उठाकर कांग्रेस ने सनातन आस्था पर सीधा प्रहार किया है।
इसके साथ ही, भाजपा ने ‘मोहम्मद दीपक’ के मामले को लेकर कांग्रेस के दोहरे रवैये पर सवाल खड़े किए। पार्टी का आरोप है कि जिस व्यक्ति पर व्यापारी से मारपीट और धमकी देने की FIR दर्ज हुई और गिरफ्तारी हुई, कांग्रेस नेता उससे मिलने कोटद्वार तक पहुंच गए, लेकिन पीड़ित व्यापारी की सुध नहीं ली।
भाजपा ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और एनएसए अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेताओं के पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस सेना और राष्ट्रभक्तों का अपमान करती है, जबकि भाजपा सेवा, सुशासन और संस्कारों की राजनीति में विश्वास रखती है।
