एमडीडीए ने मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

0 258,900

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अपनी नई पहचान को जनता की रचनात्मकता से जोड़ने के लिए आयोजित ‘मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता-2026’ के विजेताओं को सम्मानित किया। एमडीडीए कार्यालय में आयोजित समारोह में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र सौंपे।

Advertisement ( विज्ञापन )

• ​मैस्कॉट प्रतियोगिता: सुश्री स्नेहा भण्डारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 50,000 रुपये का पुरस्कार जीता। अनुराग रमोला को द्वितीय (30,000 रुपये) और अंकिता बिष्ट को तृतीय पुरस्कार (15,000 रुपये) मिला।

• ​स्लोगन प्रतियोगिता: अंकित सिंह रावत ने प्रथम स्थान हासिल किया, जिन्हें 10,000 रुपये देकर सम्मानित किया गया।

​उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि विकास के साथ जनभागीदारी और नवाचार को बढ़ावा देना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। 3 से 16 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य आम जनता और युवाओं की सोच को एमडीडीए की पहचान और विजन का हिस्सा बनाना था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!