युगांडा में आयोजित पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल विजेता रवि पाल को भाईचारा एकता मंच ने किया सम्मनित

0 57

रुद्रपुर: रुद्रपुर शहर की रम्पुरा बस्ती के होनहार खिलाड़ी द्वारा युगांडा में आयोजित पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने पर भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मान पत्र सौंपा ।और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आपको बताते चलें की उत्तराखंड के उधम सिंह नगर मुख्यालय रुद्रपुर की रम्पुरा बस्ती निवासी ओम प्रकाश पाल के पुत्र रवि पाल ने युगांडा में आयोजित पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर ,

Advertisement ( विज्ञापन )

प्रदेश का नाम रोशन किया है ।भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने रवि पाल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मान पत्र सौंपा। इस अवसर पर भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा कि संगठन रवि पाल के लिए हर तरह का सहयोग करने को तैयार है। जब भी उन्हें संगठन की आवश्यकता होगी संगठन उनके साथ खड़ा नजर आएगा। इस मौके पर  राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट ,वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम दत्ता ,चंद्रसेन कोली, छेदा लाल पाल ,भाईचारा एकता मंच से ममता श्रीवास्तव ,शीला चौधरी, अर्चना सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, रजनी पाल तथा रामपाल धनकर आदि लोग मौजूद थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!