मसूरी में गढ़वाल सभा भवन हेतु भूमि आवंटन: पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार

0 247,901

मसूरी में गढ़वाल सभा भवन निर्माण के लिए प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा भूमि आवंटित किए जाने पर सभा के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने कहा कि काबीना मंत्री के प्रयासों से वर्षों पुरानी लंबित मांग पूरी होने जा रही है, जिससे मसूरी की जनता की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।

Advertisement ( विज्ञापन )

​कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गढ़वाल सभा हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, सामाजिक एकता और पहाड़ी विरासत का प्रतिनिधित्व करती है। मसूरी में इसका अपना भवन बनना समाज के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। यह केंद्र सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ेगा।

​मंत्री ने सभा के लिए 972 वर्ग मीटर भूमि आवंटन और भवन निर्माण की स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और गढ़वाल सभा के अध्यक्ष भगवान सिंह धनाई भी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!