दून अस्पताल में डॉक्टरों का धरना स्थगित: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे पीजी, सीनियर रेजिडेंट (एसआर) और जूनियर रेजिडेंट (जेआर) डॉक्टरों से मिलने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे।
स्वास्थ्य मंत्री ने आंदोलनरत चिकित्सकों एवं एमबीबीएस छात्रों से संवाद कर उनकी मांगों को विस्तार से सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांगों पर पूरी गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द ही स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि चिकित्सक स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है।
स्वास्थ्य मंत्री के ठोस आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने अपना आंदोलन निश्चित अवधि के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही बाधा दूर होने की उम्मीद जगी है।
