शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला (देहरादून) में विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा ‘राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025–26’ का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव सहदेव सिंह रहे।
अपर सचिव अरविन्द कुमार द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार:
• तरुण सभा: डोईवाला कॉलेज ने पुनः प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तरकाशी कॉलेज दूसरे और रुद्रपुर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहे।
• किशोर सभा: पी.एम. श्री राजकीय महाविद्यालय, भौरी (रुड़की) ने प्रथम तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डोभालवाला ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
समारोह में 20 नोडल अधिकारियों और 52 सर्वश्रेष्ठ युवा सांसदों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था व राज्य के विकास से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में प्रतिभागियों को हिमालय संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन राज्य नोडल अधिकारी डॉ. राखी पंचोला ने किया।
