निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सचिवालय का घेराव कर फूंका पुतला

0 263,789

भारत निर्वाचन आयोग को भंग करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सहित दोनों निर्वाचन आयुक्तों को पद से हटाने की मांग को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रभारी कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से सचिवालय तक मार्च निकाला। सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का घेराव करते हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया।

​उपजिलाधिकारी सदर के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बड़े पैमाने पर फार्म-7 दाखिल कर वैध मतदाताओं के नाम काटने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

​पार्टी ने सभी फार्म-7 का विवरण सार्वजनिक करने, निष्पक्ष भौतिक सत्यापन कराने तथा निर्वाचन आयुक्तों को हटाकर नए आयुक्त नियुक्त करने की मांग उठाई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!