प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा देशव्यापी ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र मातृशक्ति, पोषण और बाल विकास का मुख्य आधार हैं। इस पहल का उद्देश्य माताओं और बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें पोषण, स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।
उन्होंने बताया कि देश में आयोजित 4,406 कार्यक्रमों में से उत्तराखंड में 581 कार्यक्रम संपन्न हुए, जो गुजरात (995) और पश्चिम बंगाल (675) के बाद देश में तीसरा सर्वाधिक है। पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के 20,067 केंद्रों में दूरस्थ क्षेत्रों तक पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। यह अभियान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित करने का भी माध्यम है।
