राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न

0 254,382

देहरादून कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लिए गठित समिति की बैठक सकारात्मक माहौल में आयोजित हुई। बैठक में आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से संबंधित विभिन्न प्रकरणों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का परीक्षण शासन द्वारा निर्धारित मानकों और तय प्रक्रिया के अनुसार ही किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि चिन्हीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करते हुए उपलब्ध अभिलेखों एवं साक्ष्यों की विधिवत जांच की जाए। साथ ही अधिकारियों को समिति सदस्यों से समन्वय बनाकर लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा।

​समिति सदस्यों ने भी अपने सुझाव साझा किए। बैठक में अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर, ऋषिकेश, डोईवाला, विकासनगर, पुलिस अधिकारी तथा राज्य आंदोलनकारी ओपी उनियाल, सरोज डिमरी, निर्मला बिष्ट समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!