देहरादून आईएसबीटी का 27.50 करोड़ से कायाकल्प, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में हो रहा तैयार

0 276,592

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) देहरादून आईएसबीटी को एक आधुनिक ट्रांजिट हब में तब्दील कर रहा है। लगभग 10 एकड़ में फैले इस परिसर के सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण का कार्य 27.50 करोड़ रुपये की लागत से अंतिम चरण में है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​इस परियोजना के तहत नए प्लेटफॉर्म फ्लोर, आधुनिक शौचालय, बेहतर प्रतीक्षालय, डॉर्मिटरी, शुद्ध पेयजल, ऊर्जा-कुशल लाइटिंग और लैंडस्केपिंग के कार्य शामिल हैं। दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

​परिसर में यात्रियों की सुगमता के लिए ओला-उबर कैब बूथ, ई-चार्जिंग स्टेशन और पहाड़ी शैली में पारंपरिक कियोस्क तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही मॉल और दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!