‘आंगन मिलन सेवा’ से मातृशक्ति और नौनिहालों तक पहुंचेगा सेवा का संकल्प: रुचि भट्ट

0 248,999

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा देशव्यापी ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र मातृशक्ति, पोषण और बाल विकास का मुख्य आधार हैं। इस पहल का उद्देश्य माताओं और बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें पोषण, स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।

​उन्होंने बताया कि देश में आयोजित 4,406 कार्यक्रमों में से उत्तराखंड में 581 कार्यक्रम संपन्न हुए, जो गुजरात (995) और पश्चिम बंगाल (675) के बाद देश में तीसरा सर्वाधिक है। पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के 20,067 केंद्रों में दूरस्थ क्षेत्रों तक पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। यह अभियान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित करने का भी माध्यम है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!