SSP का भरोसा, पीडी भट्ट का प्रहार,कोबरा गैंग के तस्कर सलाखों के पीछे

0 259,003

उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने की मुहिम के बीच थाना राजपुर प्रभारी निरीक्षक पीडी भट्ट एक बार फिर अपनी सटीक रणनीति और आक्रामक पुलिसिंग के चलते सुर्खियों में हैं। राजपुर थाना क्षेत्र में हुई ताजा कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि अपराधियों और नशा तस्करों के लिए अब राजपुर सुरक्षित ठिकाना नहीं रह गया है।

 

Advertisement ( विज्ञापन )

पुलिस महकमे में अपनी तेजतर्रार कार्यशैली और बड़े खुलासों के लिए पहचान रखने वाले पीडी भट्ट पूर्व में भी कई चर्चित अपराधों का पर्दाफाश कर चुके हैं। यही वजह रही कि जनपद में नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के बाद उन पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए राजपुर जैसे संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

एसएसपी के इस भरोसे पर खरा उतरते हुए पीडी भट्ट के नेतृत्व में राजपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कुख्यात कोबरा गैंग के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की कोकीन बरामद की है। इस कार्रवाई ने न केवल नशा कारोबारियों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है बल्कि देहरादून में सक्रिय ड्रग माफियाओं के बीच भी खलबली मचा दी है।

 

जानकारों का मानना है कि पीडी भट्ट की कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सटीक कार्रवाई है। राजपुर क्षेत्र में उनकी तैनाती के बाद लगातार अपराधियों की धरपकड़ और नशा तस्करों पर हो रही कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहा है कि पुलिस अब केवल शिकायतों का इंतजार नहीं कर रही, बल्कि अपराधियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की रणनीति पर काम कर रही है।

 

स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भी पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सकारात्मक माहौल है। लोगों का कहना है कि पीडी भट्ट के नेतृत्व में राजपुर पुलिस ने अपराधियों में कानून का भय पैदा किया है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।

 

नशा तस्करों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि राजपुर पुलिस अब केवल अपराधियों को गिरफ्तार ही नहीं कर रही, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के मिशन पर काम कर रही है। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!