हरिद्वार में ‘मुख्य सेवक जन चौपाल’: जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी, सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान के निर्देश

0 264,679

रिपोर्ट: आकाश

Advertisement ( विज्ञापन )

हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र के आर्यनगर में आयोजित ‘मुख्य सेवक जन चौपाल’ कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर जनता से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त करना है।

17 दिसंबर 2025 से शुरू हुए इस अभियान के तहत प्रदेशभर में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अब तक पांच लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं और बड़ी संख्या में शिकायतों का निस्तारण स्थल पर ही सुनिश्चित किया गया है

चारधाम यात्रा और कुंभ को लेकर सरकार गंभीर

मुख्यमंत्री धामी ने अपने बयान में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का भी विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर भी सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उत्तराखंड को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं विकासशील राज्य के रूप में आगे बढ़ाना है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!