शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला; पुलिस ने शुरू की जांच

0 265,450

रिपोर्ट: आकाश

Advertisement ( विज्ञापन )

देहरादून के नानुरखेड़ा शिक्षा निदेशालय में अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। हमले में निदेशक के चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आईं।

 

जानकारी के अनुसार, अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य अपनी मांगों के संबंध शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। इसी दौरान निदेशालय के कार्मिकों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई।

 

विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला कर दिया। इसमें उनका चश्मा भी टूट गया। घटना के समय उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर मौजूद बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे ही अशासकीय विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों को लेकर निदेशालय पहुंचे थे। हमले के बाद घायल निदेशक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी इस तरह की घटना को लेकर आक्रोशित हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

निदेशक ने मीडिया को बताया कि रायपुर ब्लॉक के अस्थल प्राथमिक स्कूल के नाम परिवर्तन को लेकर विधायक और समर्थक आए थे। उन्हें बता दिया था कि शासन स्तर पर प्रस्ताव गया हुआ है। इसी को लेकर हाथापाई की गई विधायक भी वहीं हल्ला कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी उनकी ओर से शिकायत दी जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!