महिला अपमान मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पर भाजपा महिला मोर्चा ने जताया आभार

0 225,681

सोशल मीडिया पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और महिलाओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी ‘राजेंद्र उत्तराखंडी’ की गिरफ्तारी पर महिला मोर्चा ने धामी सरकार और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून के कोतवाली डालनवाला पहुँचकर पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद किया। रुचि भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि मातृशक्ति के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने अत्यंत संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कानून के दायरे में लाकर राज्य में कानून के शासन को सिद्ध किया है।

​महिला मोर्चा ने इस कार्रवाई को महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता बताया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया की आड़ में महिलाओं का अपमान करने वालों के लिए समाज और कानून में कोई स्थान नहीं है। इस अवसर पर डॉ. हिमानी वैष्णव, डॉ. नेहा शर्मा, सुमन सिंह, बबली चौहान, पूनम शर्मा सहित मोर्चा की अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!