घर के ऊपर गिरा भारी बोल्डर, भवन स्वामी बाल-बाल बचा, दलदल में फंसे जेई को एक घंटे बाद बाहर निकाला..

0 93
पिथौरागढ़: बारिश से टनकपुर तवाघाट एनएच के तपोवन के एनएचपीसी गेट के पास खोतिला में घर के ऊफर भारी बोल्डर और मलबा आने से घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान भवन स्वामीण घर के अंदर सोए हुए थे। जैसे ही उन्हें आभास हुआ वह तुंरत घर से बाहर की ओर दौड़े। वहीं दूसरी तरफ तवाघाट लिपुलेख सड़क के पेलसती झरने के पास एक जेई दलदल में फंस गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका।

लगातार जारी बारिश से  टनकपुर तवाघाट में चिंतामणि भट्ट का आठ कमरे का  घर क्षतिग्रस्त हो गया।। बोल्डर आने की आवाज सुनाई देने पर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। भवन स्वामी ने बताया की भवन के दूसरे कमरे में दुकान खोलकर अपनी आजीविका चलाते है। उन्होंने सड़क कटिंग कर रही कार्यदायी संस्था हिलवेज पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि कई बार हिलवेज कंपनी के अधिकारी को सड़क पर लटके बोल्डर और मलबा हटाने का निवेदन किया था, जिसपर कोई कार्यवाही नहीं होने से आज वे बेघर हो गए है।

पीड़ित के पिता प्रेम बल्लभ और कनिष्ठ प्रमुख भूपाल बहादुर उपजिलाधिकारी दिवेश शाशनी को ज्ञापन देकर नुकसान का पूर्ति हिलवेज कंपनी से देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार मौके में पहुंचकर नुकसान का आकलन करने पहुंचे।

Uttarakhand Weather Pithoragarh huge boulder fell on house owner narrowly escaped JE trapped in swamp
बारिश के कारण टनकपुर तवाघाट एनएच के तपोवन में बोल्डर और मलवा आने से दोनो और दर्जनों वाहन और ग्रामीण फंसे है।
Uttarakhand Weather Pithoragarh huge boulder fell on house owner narrowly escaped JE trapped in swamp
स्थानीय ग्रामीणों ने हिलवेज की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बलुवाकोट से तवाघाट सड़क कटिंग के कारण नयाबस्ती,गोठी, दोबाट में आए दिन सड़क बंद होने से लोगों को कई दिक्कते आ रही है।
Uttarakhand Weather Pithoragarh huge boulder fell on house owner narrowly escaped JE trapped in swamp
वहीं तवाघाट लिपुलेख सड़क के पेलसती झरने के पास एक जेई दलदल में फंस गए। एक घंटे की जदोजद के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका।
Uttarakhand Weather Pithoragarh huge boulder fell on house owner narrowly escaped JE trapped in swamp
रं यूथ फोरम अध्यक्ष हरीश सिंह कुटियाल ने बताया की पेलसती  में पिछले एक  सप्ताह पूर्व से सड़क बंद है। वहीं  कल रात की बारिश के कारण छकंन, मलघाट, वर्तीघाट, और गस्कू में सड़क बंद होने से दोनो और दर्जनों वाहन और ग्रामीण फंसे

Advertisement ( विज्ञापन )

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!