रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, सीएम धामी ने किया निरीक्षण

0 255,882

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के तहत 156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल एवं सुरंग मार्ग का अवलोकन किया। अलकनंदा नदी पर बने 200 मीटर लंबे पुल और 900.30 मीटर लंबी सुरंग वाले इस 1.18 किलोमीटर लंबे मार्ग पर ट्रायल के तौर पर आवागमन शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही इसका विधिवत लोकार्पण होगा।

Advertisement ( विज्ञापन )

​यह परियोजना केदारनाथ हाईवे (NH-107) को सीधे बदरीनाथ हाईवे (NH-07) से जोड़ेगी। इससे चारधाम यात्रियों को रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार के जाम से मुक्ति मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम व सुरक्षित बनेगी। इसके साथ ही सीएम ने भूस्खलन सुरक्षा कार्यों का भी जायजा लिया।

​इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ के तहत संगम लाइब्रेरी का निरीक्षण कर 150 पुस्तकें भेंट कीं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!