दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्म दिवस

0 253,786

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनसे आत्मीयता से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा भरता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण सिर्फ सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं, बल्कि यह पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से जीवन की हर चुनौती को पार किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों के चेहरों की मुस्कान को अपने जन्म दिवस का सबसे खास उपहार बताया।

​इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी और संस्थान के शिक्षक भी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!