सीएम धामी ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ

0 253,782
top

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में काली और गोरी नदियों के संगम पर आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद को 102.72 करोड़ रुपये की 25 विकास योजनाओं की सौगात दी, जिसमें 102.48 करोड़ रुपये की 24 योजनाओं का शिलान्यास और 24 लाख रुपये की एक योजना का लोकार्पण शामिल है। साथ ही, मेले के आयोजन हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला भारत, नेपाल और तिब्बत के बीच सदियों पुराने व्यापारिक और साझा सांस्कृतिक संबंधों का जीवंत प्रतीक है, जो स्थानीय उत्पादों और लोकसंस्कृति को बढ़ावा देता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार सीमांत क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा और पर्यटन जैसी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रतिबद्ध है।

​प्रमुख शिलान्यास योजनाओं में बाढ़ सुरक्षा योजना (36.10 करोड़), नवीन सर्किट हाउस (23.26 करोड़), घाट पंपिंग पेयजल योजना (13.38 करोड़) और रामगंगा नदी पर मोटर सेतु (8.80 करोड़) शामिल हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित कई जनप्रतिनिधि और भारत-नेपाल के नागरिक उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!