आईटी पार्क को जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात

0 247,891
top

देहरादून के सहस्रधारा स्थित आईटी पार्क क्षेत्र को जलभराव से स्थायी निजात दिलाने और रिस्पना नदी के सौंदर्यीकरण के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में संबंधित विभागों व विशेषज्ञों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनआईवीवी कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा तकनीकी सर्वेक्षण के आधार पर तैयार कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्रस्ताव के तहत आईटी पार्क में ड्रेनेज सिस्टम के स्थायी समाधान हेतु 38 करोड़ रुपये तथा राजपुर क्षेत्र में रिस्पना नदी के कैनाल, रिवरफ्रंट एवं इको पार्क के विकास हेतु 2.74 करोड़ रुपये की लागत का आकलन किया गया है। जिलाधिकारी ने रिस्पना रिवरफ्रंट के लिए जिला योजना व डीएमएफ फंड से धनराशि स्वीकृत करने की प्रक्रिया शुरू करने और 38 करोड़ के ड्रेनेज प्रस्ताव को शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर जोर दिया। बैठक में एडीएम के.के. मिश्रा, एसडीएम अपूर्वा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!