देहरादून के विकासनगर ब्लॉक में दून बासमती के पुनर्जीवन प्रयासों के तहत फसल लहलहा उठी है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव शाह ने शनिवार को जस्सोवाला, ढकरानी, हरबर्टपुर और फतेहपुर ग्रांट गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर किसानों से सीधा संवाद किया।
सीडीओ ने बताया कि पिछले वर्ष 65 हेक्टेयर के मुकाबले इस बार 75 हेक्टेयर में खेती कराई गई है। ‘रीप’ के जरिए किसानों से सीधी खरीद कर उपज को ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड से जोड़ा जा रहा है।
किसानों द्वारा बीज उपलब्धता और मूल्य निर्धारण की समस्याएं उठाने पर सीडीओ ने अधिकारियों को दून बासमती का उचित मूल्य शीघ्र तय करने और प्रमाणित बीजों के लिए तत्काल ‘सीड बैंक’ बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, सीडीओ ने हरबर्टपुर में ‘अमूल्य निधि ऑर्गेनिक फार्म’ का भी भ्रमण कर जैविक खेती के प्रयासों की सराहना की।
