2027 में उत्तराखंड में दोहराया जाएगा राजस्थान- धस्माना

0 253,673
top

एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दावा किया है कि राजस्थान के पंचायत चुनावों की तरह 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में भी भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राजस्थान का जनादेश स्पष्ट संकेत देता है कि देश की जनता अब भाजपा के कथित झूठे वादों और भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई ने आमजन की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, जबकि बेरोजगारी और ध्वस्त कानून व्यवस्था से जनता त्रस्त है।

​धस्माना ने आगे कहा कि पिछले दस वर्षों के शासन में राज्य में बेरोजगारी, महिला अपराध और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली बढ़ी है। उनके अनुसार, आज प्रदेश की मातृ शक्ति, युवा शक्ति और छात्र शक्ति भाजपा के खिलाफ एकजुट हो चुकी है, जो आगामी 2027 के चुनावों में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!