दून चिड़ियाघर में सफेद बाघ तेजस के बाड़े का लोकार्पण

0 253,671
top

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के मालसी स्थित चिड़ियाघर में राज्य के पहले सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण कर इसे पर्यटकों के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष लगभग 8.50 लाख पर्यटकों और 7 करोड़ रुपये से अधिक की आय वाले इस चिड़ियाघर में सफेद बाघ के आने से पर्यटन को नया बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement ( विज्ञापन )

​इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बच्चों की तर्ज पर अब कॉलेज के विद्यार्थियों को भी चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा, ताकि युवाओं में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के प्रति व्यावहारिक जागरूकता बढ़ सके।

​मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि आपदा संवेदनशील राज्य होने के नाते उत्तराखंड सरकार पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन बनाकर विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव वन आर. के. सुधांशु और प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!