निर्वाचन आयोग का दल 12-13 अक्टूबर को देहरादून में; डीएम ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा

0 253,903

भारत निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल आगामी 12 और 13 अक्टूबर को देहरादून पहुंचकर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लेगा। इस भ्रमण के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को सभी नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

Advertisement ( विज्ञापन )

​बैठक में डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की उपलब्धता, अतिरिक्त मशीनों की जरूरत का आकलन और प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) समय पर कराने पर जोर दिया। सभी उप जिलाधिकारियों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की मैपिंग, टेंडर प्रक्रिया और समितियों के गठन के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस विभाग को सुरक्षा बलों का आकलन करने को कहा गया।

​जिलाधिकारी ने स्वीप (SVEEP) कार्यक्रमों के जरिए मतदाता जागरूकता बढ़ाने, कार्मिकों के प्रशिक्षण, पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था और मतगणना स्थलों की पुख्ता तैयारी के लिए अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!