आशारोड़ी-मोहब्बेवाला में सड़क हादसों के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन; फूंका सरकार का पुतला, सौंपा ज्ञापन

0 254,891

देहरादून के आशारोड़ी-मोहब्बेवाला मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार का पुतला दहन किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​ज्योति रौतेला ने कहा कि देहरादून को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर लगातार हादसे होना बेहद चिंताजनक है और यह आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल है। उन्होंने प्रशासन से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर ठोस व स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की।

​प्रदर्शन के दौरान कोई सक्षम अधिकारी न पहुंचने पर कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जब तक सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित नहीं होता, तब तक जनता के हित में यह आंदोलन जारी रहेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!