हरिद्वार में भाजपा संयुक्त मोर्चा और प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए

0 277,782
top

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित भाजपा के संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर मंथन हुआ।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनकी बदौलत वह आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के ऐतिहासिक कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

​धामी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त नकल विरोधी कानून, महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और तीन लाख से अधिक महिलाओं के लखपति दीदी बनने जैसी उपलब्धियों का उल्लेख किया। बैठक में प्रदेश प्रभारी राम माधव, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!