भाजपा के दलित विरोधी चेहरे पर कांग्रेस का हमला

0 264,787

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद किए गए कथित ‘शुद्धिकरण’ को सही ठहराया है।

Advertisement ( विज्ञापन )

डॉ. सिंह ने कहा कि यह बयान केवल मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान नहीं, बल्कि करोड़ों दलितों, वंचितों और संविधान में विश्वास रखने वाले नागरिकों की भावनाओं का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि संविधान छुआछूत और जातिगत भेदभाव को निषिद्ध करता है, ऐसे में ‘शुद्धिकरण’ जैसी सोच को उचित ठहराना सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है।

उन्होंने भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के दावे पर सवाल उठाते हुए नेतृत्व से महेंद्र भट्ट के बयान पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर किसी अनुचित घटना की शिकायत या कानूनी कार्रवाई हो सकती है, लेकिन सामाजिक पहचान के आधार पर शुद्धिकरण की मानसिकता स्वीकार्य नहीं है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!