गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट का भाजपा में हुआ विलय, बढ़ी ताकत

0 258,406

देहरादून में गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट का भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक विलय हुआ। पार्टी मुख्यालय में फ्रंट के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सूर्य विक्रम शाही ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट को विलय पत्र सौंपा। इसके बाद श्री शाही सहित फ्रंट के पदाधिकारियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

Advertisement ( विज्ञापन )

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विलय का स्वागत करते हुए इसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की लगातार तीसरी सरकार बनाने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने गोरखा समुदाय के नेताओं और कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने का भरोसा भी दिलाया।

सूर्य विक्रम शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों तथा सनातन विचारधारा से प्रभावित होकर फ्रंट ने भाजपा में विलय का निर्णय लिया है। उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास और गोरखा समाज के हित में भाजपा के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही।

कार्यक्रम में नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। भाजपा ने पीड़ितों की यथासंभव मदद की अपील की।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!