दून इंटरनेशनल स्कूल में “सेवा संकल्प अभियान-2026”: अरविंद मेनन और मंत्री खजानदास ने छात्रों को किया पुरस्कृत
देहरादून के दून इंटरनेशनल स्कूल, डालनवाला में “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा के उत्तराखंड सहप्रभारी अरविंद मेनन और समाज कल्याण मंत्री खजानदास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार रंगोली, लेखन प्रतियोगिता और चित्रकला प्रदर्शनी का निरीक्षण कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।
अरविंद मेनन ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें महापुरुषों के उच्च आदर्शों को अपनाने की सीख दी।
वहीं, कैबिनेट मंत्री खजानदास ने कहा कि अभियान का ध्येय युवाओं को 2047 तक ‘विकसित व आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण हेतु प्रेरित करना है। उन्होंने बच्चों को देश का कर्णधार बताते हुए अनुशासन, संवेदना और सेवा भाव विकसित करने तथा समाज के वंचित, दिव्यांग व कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी और शिक्षकगण मौजूद रहे।
