सड़क सुरक्षा परिषद: ब्लैक स्पॉट्स सुधारीकरण पर सख्त निर्देश

0 264,781

उत्तराखंड सचिवालय में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक हुई। बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसमें जनसहभागिता बेहद जरूरी है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्रमुख निर्देश:

• ​सड़क ढांचा: संवेदनशील मार्गों पर रेडियम युक्त मजबूत क्रैश बैरियर, रोड मार्किंग, साइन बोर्ड लगाने और गतिमान कार्यों को समय से पहले पूरा करने के आदेश दिए।

• ​ब्लैक स्पॉट व चारधाम मार्ग: चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स पर नाइट लाइटिंग की व्यवस्था और चारधाम यात्रा मार्गों के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का त्वरित सुधारीकरण होगा।

• ​पर्यावरण व अन्य कार्य: वन विभाग को भूस्खलन रोकने वाले पौधे लगाने, हाईवे के पास नए बस अड्डे बनाने और दिव्यांगजनों के लिए फुटपाथों पर रैंप निर्माण के निर्देश दिए गए। साथ ही ‘हिट एंड रन’ व ‘पीएम राहत योजना’ का व्यापक प्रचार किया जाएगा।

​बैठक में परिवहन, वित्त, गृह और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!