एसएसपी दून के अपराध नियंत्रण पर कड़े निर्देश

0 264,778

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्य निर्देश:

• ​सघन चेकिंग अभियान: शाम और रात के समय भीड़भाड़ व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस मौजूदगी बढ़ाई जाए। क्षेत्राधिकारी खुद मौजूद रहकर बाहरी वाहनों और संदिग्धों की सघन जांच सुनिश्चित करें।

• ​छात्रों का सत्यापन: शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बाहरी छात्रों की पृष्ठभूमि की जांच की जाए और आपराधिक व संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई हो।

• ​नशे पर प्रहार: अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर तस्करों को चिन्हित कर जेल भेजा जाए।

• ​त्वरित कार्रवाई: थानों में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों का तुरंत निस्तारण हो। लापरवाही मिलने पर जांच अधिकारी और थाना प्रभारी पर कार्रवाई होगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!