कांग्रेस का धामी सरकार पर बड़ा आरोप: ‘उत्तराखंड की बेशकीमती संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी’

0 254,893

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर कांग्रेस ने राज्यभर में प्रेस वार्ता आयोजित कर सरकार पर गंभीर भूमि घोटाले का आरोप लगाया। देहरादून में महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, महामंत्री राजेंद्र भंडारी और प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार यूआईआईडीबी (UIIDB) के माध्यम से हजारों बीघा सरकारी भूमि और संपत्तियों को 90 साल के लिए चहेतों को सौंप रही है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि रुद्रप्रयाग के तीन प्रमुख निरीक्षण भवनों (दुग्गल बिट्ठा, फाटा, गुप्तकाशी) सहित हरिद्वार, ऋषिकेश व नैनीताल की बेशकीमती संपत्तियों को पीपीपी मोड के नाम पर निजी हाथों में दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री अब तक 6,000 बीघा से अधिक जमीन के प्रस्तावों को मंजूरी दे चुके हैं और 25 अन्य निरीक्षण भवनों को भी लीज पर देने की तैयारी है। कांग्रेस ने ऐलान किया कि वह सरकारी संपत्तियों को बचाने के लिए राज्यभर में व्यापक आंदोलन करेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!