सीएम धामी और भाजपा नेताओं ने सुनी मन की बात

0 253,794

भाजपा की प्रदेश कार्यशाला से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में सरकार और संगठन ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण सुना। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, क्षेत्रीय संयोजक कुलदीप चहल, मंत्रीगण, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्यमंत्री धामी ने ‘मन की बात’ में उठाए गए स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे विषयों की सराहना करते हुए जनता से इन्हें अपनाने की अपील की।

​प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ को जन-आंदोलन बनाने और देश की ऐतिहासिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के पीएम के संदेश को अहम बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के विचारों को राज्य के हर कोने तक पहुंचाने का आह्वान किया ताकि उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!