महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा

0 254,782

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून नगर निगम में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आयोजित शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाने की घोषणा की और बताया कि इसके लिए शीघ्र बैठक बुलाई जाएगी।

Advertisement ( विज्ञापन )

​सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन भेदभाव रहित समाज और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक विरासत और विकास के नए आयाम छू रहा है।

​मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि राज्य सरकार वंचित व अनुसूचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, छात्रावास व कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही अटल आवास योजना के तहत घर निर्माण हेतु ₹1.20 लाख तथा बेटियों के विवाह व अंतरजातीय विवाह पर ₹50 हजार की सहायता प्रदान की जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!