पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण

0 258,888

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्यमंत्री ने कहा कि एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन हर जनसेवक के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने सदैव समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को विकास का मूल आधार माना।

​उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अन्त्योदय के संकल्प को साकार करते हुए गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम छोर तक पहुंचाना है।

​इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और एसएसपी अजय गणपति सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!