देहरादून में खाद्य दुकानों पर छापेमारी, 21 नमूने लिए

0 254,782

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ जिलेभर में सघन छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर गठित संयुक्त टीमों ने देहरादून नगर निगम, विकासनगर और मसूरी क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों से कुल 21 खाद्य नमूने जांच के लिए भरे।

Advertisement ( विज्ञापन )

​कार्रवाई के दौरान चकराता रोड और घंटाघर स्थित बीकानेरवाला, हल्दीराम और कुमार स्वीट शॉप से मावा, रबड़ी, रसगुल्ला और काजू बर्फी सहित 9 नमूने लिए गए। वहीं, विकासनगर क्षेत्र से पनीर, मावा और मिल्क केक समेत 9 नमूने संकलित किए गए तथा 3 किलो बासी व रंगयुक्त लड्डू नष्ट कराए गए। मसूरी क्षेत्र से चाय, बेसन और पनीर के 3 नमूने लिए गए।

​जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनता को सुरक्षित व शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!