ये कैसा प्यार: रोते रहे मासूम, प्रेमी के साथ चली गई पांच बच्चों की मां; पंचायत ने सुनाया था ये फैसला

0 123

बदायूं:उत्तर प्रदेश के बदायूं में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। पांच बच्चों की मां ने देवर के प्यार में हद पार कर दी। प्रेमी के लिए उसने अपने घर परिवार को छोड़ दिया। महिला अपने देवर के साथ रहने पर अड़ी थी। दो दिन पहले मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने आपसी समझौते से मामला सुलझाने की सलाह दी। इस पर रविवार को गांव में पंचायत हुई।

 

Advertisement ( विज्ञापन )

पंचायत ने दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद फैसला सुनाया कि महिला और उसका प्रेमी गांव में नहीं रहेगा। उसके पांचों बच्चे पिता के पास ही रहेंगे। भविष्य में दोनों पक्ष किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा। दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता पुलिस को भी सौंप दिया है। पंचायत के फरमान के बाद बच्चे रोते-बिलखते रहे, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई।

‘पति के साथ नहीं रहना’

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का देवर के साथ प्रेम प्रसंग है। दो दिन पहले महिला ने खुद ही थाने पहुंच कर कह दिया था कि वह अब पति के साथ नहीं, बल्कि अपने प्रेमी देवर के साथ ही रहेगी। पुलिस के समझाने के बाद भी महिला जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने साथ आए लोगों से कहा कि दोनों परिवार पंचायत कर मामले को निपटाएं। इस पर ग्रामीणों ने प्रधान की अगुवाई में पंचायत बुलाई।

 

महिला बोली- गांव छोड़ने को तैयार

पंचायत में महिला, उसका प्रेमी और पति समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पंचायत ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं और महिला की जिद के बाद अपना निर्णय सुनाया कि यदि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है तो गांव छोड़ना होगा। महिला ने इस बात को स्वीकार किया और कहा कि वह प्रेमी के लिए गांव छोड़ने को तैयार है।

 

 

 

पंचायत ने यह भी तय किया कि पांचों बच्चे पिता के साथ रहेंगे, इस पर भी महिला ने रजामंदी दे दी। पंचायत ने कहा कि दोनों पक्ष भविष्य में किसी के साथ किसी भी तरह की घटना होती है, उसके लिए संबंधित पक्ष स्वयं जिम्मेदार होगा। पंचायत में बकायदा प्रधान के हस्ताक्षर युक्त इस फैसले की कॉपी थाना पुलिस को भी दे दी है।

ममता पर भारी पड़ी मोहब्बत

मां की ममता का कोई मोल नहीं होता, मां अपने बच्चों को रोता हुआ नहीं देख सकती। लेकिन इस मां ने अपने बच्चों की ओर मुड़कर भी नहीं देखा। बच्चे मां को रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह रिश्ते के देवर के साथ गांव छोड़कर चली गई। महिला की 18 साल पहले शादी हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!